ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरलोको कॉलोनी में राटा के साथ पहाड़ी पूजा की तैयारी शुरू

लोको कॉलोनी में राटा के साथ पहाड़ी पूजा की तैयारी शुरू

रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रेलवे लोको कॉलोनी स्थित पहाड़ी मंदिर में राटा का अनुष्ठान संपन्न हुआ। राटा के साथ ही यहां सात दिवसीय पहाड़ी पूजा की तैयारी भी शुरू हो गई है। इस बार लोको कॉलोनी में 24...

लोको कॉलोनी में राटा के साथ पहाड़ी पूजा की तैयारी शुरू
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 22 Apr 2019 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रेलवे लोको कॉलोनी स्थित पहाड़ी मंदिर में राटा का अनुष्ठान संपन्न हुआ। राटा के साथ ही यहां सात दिवसीय पहाड़ी पूजा की तैयारी भी शुरू हो गई है। इस बार लोको कॉलोनी में 24 से 30 अप्रैल तक पहाड़ी पूजा का आयोजन होगा।

इससे पहले रविवार को पुजारी उमा महेश्वर शर्मा ने अपने दो सहयोगियों पुजारी निमाई चंद्र दास और आकाश भार्गव के साथ मिलकर यजमान एनवीआर मूर्ति दंपती एवं रामू पाढ़ी दंपती की मौजूदगी में राटा अनुष्ठान को संपन्न कराया। मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, सचिव बी केशव राव व कोषाध्यक्ष वी केशव रेड्डी समेत कमेटी के अन्य सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

कलश का वितरण : राटा के बाद लॉटरी के जरिए कलश का वितरण किया गया। लॉटरी के माध्यम से 20 महिलाओं का नाम निकाला गया, जो पूजा के दौरान मां पहाड़ी के साथ पूजा मंडप से कलश लेकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगी।

कुमकुम पूजा आज : लोको पहाड़ी पूजा कमेटी की ओर से सोमवार को कुमकुम पूजा का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें शामिल होने के लिए रविवार को ही 67 महिला श्रद्धालुओं ने रसीद कटवा लिया। सचिव बी केशव राव के अनुसार, कुमकुम पूजा की शुरुआत शाम 6.30 होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें