स्वतंत्रता दिवस परेड पूर्वाभ्यास, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा
जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत बिष्टूपुर के गोपाल मैदान में अंतिम परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने किया। उन्होंने...
जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत बुधवार को बिष्टूपुर स्थित गोपाल मैदान में अंतिम परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने किया। पूर्वाभ्यास के दौरान ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत परेड में शामिल टुकड़ियों और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।मौके पर रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। पूर्वाभ्यास में जैप-6, जिला पुलिस बल (महिला एवं पुरुष), होमगार्ड, एनसीसी (बालक एवं बालिका), स्काउट एंड गाइड्स तथा सेंट मैरी स्कूल बैंड की टुकड़ियों ने भाग लिया।उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, एकता और बलिदान की भावना का प्रतीक है, जिसे जिले में पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाना हमारा दायित्व है।

उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, मंच संचालन और तकनीकी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि मुख्य दिवस पर सभी गतिविधियां समय पर और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हों।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


