Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPreparation for Ghatshila Assembly By-Election Key Dates and Helicopter Landing Guidelines
घाटशिला उपचुनाव : हेलीकॉप्टर के लिए जिला प्रशासन ने तय किया शुल्क

घाटशिला उपचुनाव : हेलीकॉप्टर के लिए जिला प्रशासन ने तय किया शुल्क

संक्षेप:

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तैयारी जोरों पर है। नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है, जबकि मतदान 11 नवंबर को होगा। हेलीकॉप्टर के लिए सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा और विभिन्न शुल्क निर्धारित किए...

Oct 17, 2025 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

घाटशिला (अजजा) विधानसभा उपचुनाव की तैयारी हर स्तर पर दिखने लगी है। नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर, नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्तूबर तथा नाम वापसी की तिथि 24 अक्तूबर निर्धारित है। मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। उपचुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों एवं अभ्यर्थियों के हेलीकॉप्टर से आगमन की संभावना को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने हेलीकॉप्टर अवतरण एवं उड़ान के लिए सुरक्षा मानकों एवं शुल्क निर्धारण संबंधी आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया कि चुनावी अवधि में हेलीकॉप्टर अवतरण के समय सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा दल तथा अग्निशमन दस्ते की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिला प्रशासन ने हेलीपैड उपयोग के लिए शुल्क निर्धारित किया है। जिले में अस्थायी हेलीपैड पर बैरिकेडिंग और वाटर टैंक सहित व्यवस्था के लिए 35,637 रुपये तथा बैरिकेडिंग और वाटर टैंक के बिना व्यवस्था के लिए 15,242 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा एम्बुलेंस की व्यवस्था के लिए 1500 रुपये तथा अग्निशमन दल की तैनाती (प्रति छह घंटे) के लिए 6200 रुपये निर्धारित किए गए हैं। आदेश में यह भी कहा गया कि यदि हेलीकॉप्टर संचालन छह घंटे से अधिक समय तक होता है तो अग्निशमन दल के लिए अतिरिक्त शुल्क देय होगा। संबंधित आवेदनकर्ताओं को यह राशि जिला नजारत उप-समाहर्ता, जमशेदपुर के कार्यालय में जमा करनी होगी और भुगतान के उपरांत रसीद प्राप्त करनी होगी।