ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरशिव परिवार की विशेषता है उपदेश : पं. वाजपेयी

शिव परिवार की विशेषता है उपदेश : पं. वाजपेयी

श्रृष्टि में जब प्रकृति तथा परमात्मा का मिलन होता है, तब समूचे ब्रह्माड में आनंदतिरेक उपस्थित होता है। जड़-चेतन सब में उमंग के साथ उत्साह का सृजन होता है। यह बातें चित्रकूट से पधारे पं. राजकुमार...

शिव परिवार की विशेषता है उपदेश : पं. वाजपेयी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 29 Dec 2019 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रृष्टि में जब प्रकृति तथा परमात्मा का मिलन होता है, तब समूचे ब्रह्माड में आनंदतिरेक उपस्थित होता है। जड़-चेतन सब में उमंग के साथ उत्साह का सृजन होता है। यह बातें चित्रकूट से पधारे पं. राजकुमार वाजपेयी ने मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित शिवमहापुराण कथा के छठे दिन शनिवार को कहीं। उन्होंने शिव-पार्वती विवाह के रोचक प्रसंग की प्रस्तुति से भक्ति का संचार किया। उन्होंने बताया कि शिव तथा पार्वती का मिलन परमात्मा को प्रकृति से मिलन की कथा है। श्रृष्टि को असुरों से बचाने के लिए शिव तथा पार्वती का मिलन आवश्यक था। उस समय पूरे श्रृष्टि में तारकासुर नामक असुर से भय व्याप्त था। शिव-पार्वती के मिलन पश्चात कार्तिक तथा गणेश की उत्पति होती है, जिसके फलस्वरूप तारकासुर जैसे असुर का विनास हुआ। उसके बाद श्रृष्टि को भय से मुक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि शिव का संपूर्ण परिवार समाज के लोगों को संदेश सूत्र देता है। साथ ही अनेकानेक विविधिताओं के होते हुए तथा वैमनस्य के होते हुए परिवार को एक कर चलने का संदेश देता है। शिव परिवार की विशेषताएं ही समाज के लिए उपदेश हैं। इस अवसर पर ट्रस्टी रामगोविंद त्रिपाठी, अध्यक्ष विजय सिंह राणा, उपाध्यक्ष देवेश अवस्थी,अशोक कुमार पांडेय,मधुबाला त्रिपाठी, शिव शंकर मिश्रा, जेके तिवारी, शिव शंकर पाल आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें