ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरघायल रोजेदार को प्रवीण ने बचाया

घायल रोजेदार को प्रवीण ने बचाया

पिपला में शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में मो. इरशाद (50) घायल हो गया। वह कपाली ताजनगर का निवासी है। वह फेरी में पापड़, चाकलेट बेचता...

घायल रोजेदार को प्रवीण ने बचाया
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 13 May 2019 02:28 AM
ऐप पर पढ़ें

पिपला में शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में मो. इरशाद (50) घायल हो गया। वह कपाली ताजनगर का निवासी है। वह फेरी में पापड़, चाकलेट बेचता था। वह रोजा रखकर फेरी लगाने गया था कि तेज रफ्तार पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के वक्त प्रवीण अपने कर्मचारियों के साथ बोरिंग का काम करने जा रहे थे। उन्होंने इरशाद को घायल अवस्था में देखा। वहीं, इरशाद की मोपेड गाड़ी भी गिरी हुई थी, जिससे पापड़ और चाकलेट बिखरा था। प्रवीण इरशाद को लेकर एमजीएम पहुंचा व इलाज कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें