प्रताप यादव बने जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रताप कुमार यादव को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी आलाकमान के आदेश पर की गई है। प्रताप यादव संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करेंगे और कांग्रेस पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रताप यादव बने जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत गोलमुरी निवासी प्रताप कुमार यादव को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंगलवार को पार्टी आलाकमान के आदेश पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय चेयरमैन अनिल जयहिंद आदेश पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष साहू द्वारा उनका नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि प्रताप कुमार यादव संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।