ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपरसूडीह : फेसबुक पर युवती का अश्लील वीडियो डाला

परसूडीह : फेसबुक पर युवती का अश्लील वीडियो डाला

परसूडीह थाना क्षेत्र की एक युवती का अश्लील वीडियो फेसबुक और सोशल मीडिया पर डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक मोकरो को बुधवार सुबह हिरासत में ले लिया...

परसूडीह : फेसबुक पर युवती का अश्लील वीडियो डाला
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 14 Jun 2018 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

परसूडीह थाना क्षेत्र की एक युवती का अश्लील वीडियो फेसबुक और सोशल मीडिया पर डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक मोकरो को बुधवार सुबह हिरासत में ले लिया है।

लड़की पक्ष के लोग घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी के घर पर पहुंचे और खूब हंगामा किया। इसके बाद घटना की जानकारी परसूडीह थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी मोकरो को थाने पर लेकर पहुंची। वहीं, घटना के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने थाने पर पहुंचकर भी हंगामा किया।

दो दिनों से बस्ती में है चर्चा : अश्लील वीडियो की चर्चा युवती के मोहल्ले में दो दिनों से है। युवती को सहेलियों के जरिए वीडियो के बारे में बुधवार सुबह जानकारी मिली। इसके बाद उसने वीडियो देखा। वीडियो देखने के बाद जब उसने पता किया तब पता चला कि मोकरो ने वीडियो को फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया में डाला है। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग उसके घर पर चले गए और वहां पर हंगामा किया।

दोनों हैं छात्र : युवती और आरोपी दोनों बीए पार्ट वन और पार्ट टू के छात्र हैं। दोनों परिवार के लोग मामले में सुलह करना चाहते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें