कालीकानगर में 28 फरवरी को सर्वदेव प्रतिष्ठा समारोह
जमशेदपुर। संन्यासी आश्रम जूना अखाड़ा ट्रस्ट के तत्वावधान में कालीकानगर स्थित काली मंदिर (आसनबनी) परिसर बाबा विश्वनाथ मंदिर, बालाजी मंदिर एवं नवग्रह शन

जमशेदपुर। संन्यासी आश्रम जूना अखाड़ा ट्रस्ट के तत्वावधान में कालीकानगर स्थित काली मंदिर (आसनबनी) परिसर में बाबा विश्वनाथ मंदिर, बालाजी मंदिर एवं नवग्रह शनि मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 28 फरवरी को आयोजित होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम 26 फरवरी से कलश यात्रा, मंडप पूजन और अधिवास के साथ शुरू होगा। 27 फरवरी को जलाधिवास, अन्नाधिवास, महास्नान, नगर भ्रमण एवं हवन पूजन किया जाएगा। 28 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण एवं भंडारा आयोजित होगा। महंत विद्यानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में श्रद्धालुओं से समय पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



