Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPolitical Tension Rises Ahead of Mango Municipal and Jugsalai Council Elections
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के बयान पर चुनाव आयोग से शिकायत

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के बयान पर चुनाव आयोग से शिकायत

संक्षेप:

मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के लिए राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ विधायक सरयू राय ने निजी टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। कविता परमार ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है, यह कहते हुए कि महिलाओं की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई है।

Feb 06, 2026 02:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की ओर से हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक सरयू राय पर की गई निजी टिप्पणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। जिला परिषद सदस्य कविता परमार ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कविता परमार ने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल में बन्ना गुप्ता द्वारा की गई अमर्यादित बयानबाजी से महिलाओं में रोष है। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक महिला का नाम लेकर टिप्पणी की गई, जबकि वह महिला किसी राजनीतिक दल, सार्वजनिक जीवन या चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी नहीं हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिकायत पत्र में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी प्रत्याशी या नेता को निजी जीवन, चरित्र या असंबंधित व्यक्तियों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। साथ ही चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों में महिलाओं की प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा के प्रयोग से बचने की बात कही गई है। परमार ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। बन्ना गुप्ता के आरोपों पर सरयू राय का पलटवार पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के बयान पर विधायक सरयू राय ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बन्ना के घर में पत्नी के अलावा अन्य महिलाएं नहीं हैं क्या? क्या सभी को वे गलत नजर से देखते हैं? बन्ना गुप्ता का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे आपत्तिजनक स्थिति में थे। उन्होंने खुद ही एफआईआर करवाई थी। वीडियो सही है या नहीं है, एफएसएल को भेजा था। एफएसएल ने कहा कि धुधंला फोटो हैं, जांच करना मुश्किल है।