Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPolitical Activity Peaks in Ghatsila JMM and BJP Nominees to File Candidacy Today
घाटशिला उपचुनाव : झामुमो और भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन आज, शामिल होंगे सीएम व मरांडी

घाटशिला उपचुनाव : झामुमो और भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन आज, शामिल होंगे सीएम व मरांडी

संक्षेप: घाटशिला में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। झामुमो और भाजपा के प्रत्याशी आज नामांकन करेंगे। दोनों दलों की जनसभाएं दाहीगोड़ा और मऊभंडार में लगभग एक ही समय पर हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से आ...

Fri, 17 Oct 2025 11:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

घाटशिला में आज राजनीतिक सरगर्मी तेज रहेगी। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए दोनों प्रमुख दलों झामुमो और भाजपा के प्रत्याशी आज ही नामांकन करेंगे। साथ ही दोनों दलों ने जनसभा का भी आयोजन लगभग एक ही समय में किया है। दोनों जनसभाएं भी एक दिशा में ही दाहीगोड़ा और मऊभंडार में है। दोनों जगहों के बीच मात्र एक किलोमीटर की दूरी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से सीधे घाटशिला आ रहे हैं। उनके साथ तीन-चार मंत्री भी रहेंगे। ये सभी झामुमो के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के नामांकन और जनसभा में शामिल होंगे। सीएम हेलीकॉप्टर से घाटशिला स्थित सर्कस मैदान दाहीगोड़ा में 12.15 बजे उतरेंगे और वहीं पर सभा को संबोधित करेंगे।

वे दोपहर 1.40 बजे नामांकन कराने सोमेश सोरेन के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचेंगे और तीन बजे वापस रांची के लिए उड़ान भरेंगे। आदित्य प्रसाद साहू और पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही भी आएंगे आज ही भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन का भी नामांकन है। भाजपा ने भी इस मौके पर जनसभा का आयोजन ताम्र प्रतिभा मैदान मऊभंडार में किया है। 12 बजे से होने वाली इस जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य आदित्य प्रसाद साहू और पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। ये सभी नामांकन में भी शामिल होंगे।