घर-घर जाकर ढाई लाख से ज्यादा बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
पूर्वी सिंहभूम जिले में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा, जिसमें ढाई लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। तीन दिवसीय अभियान में हजारों स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया और स्वयंसेवक शामिल होंगे।

पूर्वी सिंहभूम जिले में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ढाई लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। सिविल सर्जन ने 10 जून तक सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों से माइक्रो प्लान मांगा है, ताकि पोलियो की खुराक लेने वाले बच्चों का सही आकलन हो सके। तीन दिवसीय अभियान में हजारों स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया और स्वयंसेवक शामिल होंगे। जिले के 11 प्रखंडों के 1595 गांवों में यह अभियान चलेगा। 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर दो बूंद पोलियो दवा दी जाएगी। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, स्कूल, पंचायत भवन और बस्तियों में भी शिविर लगाए जाएंगे।
कुल तीन हजार से ज्यादा शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बचे हुए बच्चों को दवा देंगे। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि एक भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहे। 2025 में जिले में करीब 2 लाख 90 हजार बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई थी। इस बार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


