Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPolice Solve Rs 1 Crore Theft Case in Jugasalai Arrest Suspect
जुगसलाई में एक करोड़ की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, गहने बरामद

जुगसलाई में एक करोड़ की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, गहने बरामद

संक्षेप:

जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक करोड़ रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने रितिक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसने चोरी की बात स्वीकार की है। घटना 1 फरवरी को हुई थी जब पीड़ित परिवार बाहर टहलने गया था। डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी फुटेज की मदद से सभी गहने बरामद कर लिए गए।

Feb 06, 2026 02:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन के पास हुई एक करोड़ से अधिक की चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर लिया। मामले में सेवा सदन के पास ही रहने वाले रितिक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं, चोरी के गहने बरामद कर लिए गए हैं। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 1 फरवरी को पीड़ित परिवार के घर चोरी हुई। मंगलवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। जांच के दौरान घटनास्थल से एक जूता बरामद हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉग स्क्वायड के श्वान ने उसी जूते के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में मदद की। रितिक कुमार सिंह ने पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी गहने बरामद कर लिए, जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक है। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। चोरी के समय पीड़ित परिवार बाहर टहलने गया था। इस दौरान आरोपी घर में घुसा और गहनों की चोरी कर ली। हालांकि, वह अपना एक जूता घटनास्थल पर ही छोड़ गया। फिलहाल, आरोपी को जेल भेज दिया गया है।