Jamshedpur News: निक्को पार्क के पास धारदार हथियार के साथ कार सवार पांच युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: बिष्टूपुर के निक्को पार्क के पास पुलिस ने एक कार से धारदार हथियार बरामद किया। पांच युवक कार में सवार थे और नशे की हालत में गाना गा रहे थे। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की। पूछताछ के बाद सभी युवकों को छोड़ दिया गया।

Jamshedpur News: बिष्टूपुर के निक्को पार्क के पास शनिवार दोपहर पुलिस ने छापेमारी कर कार से धारदार हथियार बरामद किया। पुलिस ने कार सवार पांच युवकों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। हालांकि, पूछताछ के बाद सभी युवकों को छोड़ दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पांच युवक एक कार से निक्को पार्क के पास पहुंचे थे। सभी नशे की हालत में थे। युवकों ने कार का दरवाजा खोल रखा था और तेज आवाज में गाना बजा रहे थे। उनके हंगामे से आसपास के लोगों को परेशानी होने लगी। इसके बाद किसी ने इसकी सूचना बिष्टूपुर पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची।
पुलिस ने कार रोककर उसमें सवार सभी युवकों से पूछताछ शुरू की। इसके बाद कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सीट के नीचे से धारदार हथियार बरामद किया गया। हथियार मिलने के बाद पुलिस सभी पांच युवकों को पकड़कर पूछताछ शुरु कर दी।


