Jamshedpur News: बागबेड़ा में महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना पुलिस ने जगन्नाथपुर मोड़ के पास छापेमारी कर 330 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों - विकास विशाल उर्फ छोटू और धीरेन तांती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये आरोपी शराब की तस्करी कर रहे थे। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
बागबेड़ा में महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना पुलिस ने जगन्नाथपुर मोड़ के पास छापेमारी कर महुआ शराब बरामद किया गया है। इस मामले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में विकास विशाल उर्फ छोटू और धीरेन तांती शामिल है। दोनों सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 330 लीटर महुआ शराब बरामद की है। डीएसपी लाॅ एंड ऑर्डर सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग महुआ शराब की तस्करी कर रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस ने जगन्नाथपुर पुल के पास छापेमारी कर एक कार को रोका।
तलाशी के दौरान कार की डिक्की में रखे महुआ शराब बरामद किया गया। पूछताछ में जानकारी मिली कि शराब को सिदगोड़ा लेकर जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।


