टीएमएच में बलविंदर सिंह की मौत में दो महीने बाद मामला दर्ज
टिनप्लेट में हुए सड़क हादसे में पुलिस ने दो महीने बाद प्राथमिकी दर्ज की। 52 वर्षीय बलविंदर सिंह की उस समय मौत हो गई जब एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। परिजनों ने पहले ही पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन अज्ञात चालक की पहचान न होने से मामला दर्ज नहीं हुआ। अब औपचारिक केस दर्ज किया गया है।

टिनप्लेट में हुए सड़क हादसे में पुलिस ने दो महीने बाद गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की। हादसे में टिनप्लेट निवासी 52 वर्षीय बलविंदर सिंह की मौत हो गई थी। घटना के वक्त वे ड्यूटी पर जा रहे थे, तब एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी थी। जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई कश्मीर सिंह, अपर सर्कुलर रोड, टिनप्लेट ने केस किया, जिसमें बताया कि 22 अगस्त 2025 की रात करीब 10 बजे उनका भाई बलविंदर सिंह अपनी गाड़ी से ड्यूटी के लिए जा रहा था। काली मंदिर टिनप्लेट के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में बलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देख उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया। परिजनों को सूचना मिलते ही वे टीएमएच पहुंचे और उन्हें वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 31 अगस्त को चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस को जानकारी दी गई थी, लेकिन अज्ञात वाहन चालक की पहचान नहीं होने से मामला दर्ज नहीं हो सका। अब दो महीने बाद इस संबंध में औपचारिक केस दर्ज किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




