ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदुष्कर्म मामले में पुलिस की छापेमारी, आरोपी फरार

दुष्कर्म मामले में पुलिस की छापेमारी, आरोपी फरार

परसूडीह थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 18 साल की युवती से प्रेमी और उसके

दुष्कर्म मामले में पुलिस की छापेमारी, आरोपी फरार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 03 Aug 2021 04:31 AM
ऐप पर पढ़ें

परसूडीह थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 18 साल की युवती से प्रेमी और उसके साथियों द्वारा गैंगरेप में हिरासत में लिए गए एक युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि अन्य चार आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फरार पांच आरोपियों का नाम और पता पुलिस को मिल गया है। सभी हलुदबनी और आसपास के बताए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस आरोपियों के घर भी गई लेकिन वे फरार मिले।

एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने का प्रयास पुलिस कर रही है। सिदो-कान्हो चौक से थोड़ी दूर एक सुनसान जगह पर 29 जुलाई की रात पीड़िता के साथ गैंगरेप हुआ था। शादी की बात बोल उसके प्रेमी अर्जुन ने उसे परसूडीह बुलाया था। बाद में प्रेमी ने अपने पांच साथियों को भी मौके पर बुला लिया। जिसके बाद पीड़िता के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि 4 युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें