Jamshedpur News: बिष्टूपुर में रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: बिष्टूपुर थाना क्षेत्र में हेलमेट जांच के दौरान एक युवक से रुपये मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने एएसआई ललन सिंह और दो आरक्षियों को निलंबित किया। डीएसपी ने जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jamshedpur News: बिष्टूपुर में रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Jamshedpur News: बिष्टूपुर थाना क्षेत्र में हेलमेट जांच के दौरान एक युवक से रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने गुरुवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई ललन सिंह तथा आरक्षी प्रकाश कुमार और पंकज कुमार को निलंबित कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद डीएसपी ट्रैफिक नीरज से जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर वीडियो वायरल होने के करीब छह घंटे के भीतर तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी गई। जानकारी के अनुसार, कदमा निवासी एक युवक बाइक से साकची जा रहा था। रास्ते में बिष्टूपुर क्षेत्र में चल रहे हेलमेट जांच अभियान के दौरान पुलिस ने उसे रोक लिया।

आरोप है कि इस दौरान उससे रुपये की मांग की गई। युवक ने चुपके से रुपये एक सिपाही को देने का प्रयास किया, लेकिन उसने कथित तौर पर कहा कि रुपये एएसआई को जाकर दें। इस दौरान युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो एसएसपी एहतेशाम वकारिब की जानकारी में आते ही उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी ट्रैफिक नीरज को तत्काल जांच का निर्देश दिया। डीएसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ, वीडियो की जांच और अन्य तथ्यों का सत्यापन किया। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी गई। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने एएसआई ललन सिंह, आरक्षी प्रकाश कुमार और पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत सही मिलने पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।