Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPolice Make Arrests in Pradeep Saw Murder Case Linked to Illegal Liquor Trade
शंकोसाई हत्याकांड : मुख्य साज़िश का खुलासा, फरार आरोपी की तलाश तेज

शंकोसाई हत्याकांड : मुख्य साज़िश का खुलासा, फरार आरोपी की तलाश तेज

संक्षेप:

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में प्रदीप साव की हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण अवैध शराब के कारोबार और वसूली में विवाद बताया जा रहा है। मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चापड़ भी बरामद किया है।

Dec 06, 2025 02:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर।उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई में प्रदीप साव की हत्या मामले में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। शुक्रवार को छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में हत्या की पूरी साज़िश की तस्वीर सामने आने लगी है। पुलिस का मानना है कि यह हत्या अवैध शराब के व्यापार और वसूली को लेकर चल रहे पुराने विवाद का परिणाम है।गिरफ्तार आरोपियों में कुंदन सिंह उर्फ पोलियो, ललित सिंह उर्फ लुधु उर्फ बाबू, रवि उरांव उर्फ लाला, शिबू गोराई उर्फ कोचू, रुपेश कुमार और सोनू गोराई शामिल हैं। इनके कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने अब अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामले का सातवां आरोपी आकाश सिंह उर्फ उकूल अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बदले की भावना में रची गई थी हत्या की साजिश पुलिस सूत्रों की मानें तो सभी आरोपी शंकोसाई और आसपास के तटीय इलाकों में देसी शराब का कारोबार करते थे और छोटे विक्रेताओं से वसूली भी करते थे। इसके विरोध में कई बार प्रदीप का उनसे विवाद हुआ। कुछ दिन पहले प्रदीप ने आरोपियों की सरेआम पिटाई कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने बदला लेने की योजना बनाई। उसी योजना के तहत उसे घर से बुलाया गया और चापड़ से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक के शरीर पर चोटों के गहरे निशान पुलिस की इस थ्योरी की पुष्टि करते हैं। पानी में दबाए रखने की कोशिश हत्या के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए सीधे नदी किनारे ले गए। प्रदीप की कमर में रस्सी बांधकर भारी पत्थर लगाया गया, ताकि शव पानी के अंदर ही दबा रहे। लेकिन पत्थर का वजन ढीला पड़ने पर रस्सी खुल गई और शव पानी की सतह पर आ गया। इसके बाद शनिवार को इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस के हाथ लगे नए सबूत आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चापड़ बरामद कर लिया है। इसके अलावा मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं, जिससे फरार आरोपी तक पहुँचने में आसानी होगी। 30 नवंबर से लापता था प्रदीप परिजनों ने 30 नवंबर को प्रदीप के गायब होने की शिकायत उलीडीह थाना में दर्ज कराई थी। काफी तलाश के बाद 4 दिसंबर को श्यामनगर के पास छोटी नदी से शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद मामला गंभीर अपराध में परिवर्तित किया गया और उसी आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की।