Jamshedpur News: साकची 13 लाख लोन घोटाला मामले में डीएसपी कर रहे हैं जांच
Jamshedpur News: जमशेदपुर में मेघा बोस नामक महिला से पूर्व सहकर्मी द्वारा 13 लाख रुपये का लोन हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और डीएसपी स्तर के अधिकारी मामले की निगरानी कर रहे हैं। दोनों पक्षों को धारा नोटिस भेजा जाएगा, ताकि वे अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर सकें।

Jamshedpur News: जमशेदपुर।साकची थाना क्षेत्र की काशीडीह निवासी मेघा बोस से पूर्व सहकर्मी द्वारा करीब 13 लाख रुपये का लोन अपने नाम पर निकलवाकर हड़पने के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा तेज कर दिया है। इस संवेदनशील मामले की जांच अब सीधे डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में निष्पक्ष और गहराई से तहकीकात करने के लिए जल्द ही दोनों पक्षों (पीड़िता मेघा बोस और आरोपी रीना) को आधिकारिक नोटिस भेजकर थाने तलब किया जाएगा। जांच अधिकारियों का कहना है कि नोटिस के माध्यम से दोनों पक्षों को अपने-अपने साक्ष्यों और बयानों के साथ उपस्थित होने को कहा जाएगा।
पुलिस यह खंगालने में जुटी है कि बैंक लोन के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कैसे और किन परिस्थितियों में किया गया था, तथा पैसों का ट्रांजैक्शन किस खाते में हुआ। इसके अलावा लोन की जितनी किस्तें चुकाई गईं और उसके बाद संपर्क टूटने के पूरे घटनाक्रम की तकनीकी जांच भी की जा रही है। डीएसपी स्तर पर हो रही इस त्वरित कार्रवाई से जल्द ही मामले में नए खुलासे होने की उम्मीद है।


