जुगसलाई मारपीट मामले में आरोपियों की तलाश में छापेमारी
जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में सामूहिक मारपीट और जानलेवा हमले की जांच तेज हो गई है। मो. आरिफ की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 11 नामजद और 25-30 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वीडियो फुटेज और eyewitness के बयान जुटा रही है।

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में सामूहिक मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े वीडियो फुटेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटा रही है।मो. आरिफ उर्फ टोला (60) की शिकायत पर 28 जून को जुगसलाई थाना में कांड संख्या 52/2026 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में आरोप है कि 11 नामजद तथा 25-30 अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला किया। मामले में शेर खान गद्दी, मो. बबलु, सल्लु, गनी, मो. राजा, मो. आजाद, लड्डा, मो. तौसीफ, टिल्लु बच्चा और अंडापोच समेत अन्य को आरोपित बनाया गया है।
पुलिस का कहना है कि सभी आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


