बागबेड़ा में 90 पुड़िया गांजा के साथ एक गिरफ्तार

बागबेड़ा में 90 पुड़िया गांजा के साथ एक गिरफ्तार

संक्षेप:

बागबेड़ा पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान के तहत 446 ग्राम गांजा बरामद किया। विजय राम नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसने वर्षों से गांजे के कारोबार में शामिल होने की बात स्वीकारी। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से नशे के खिलाफ सहयोग की अपील की है। जांच जारी है।

Dec 09, 2025 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बागबेड़ा पुलिस ने रविवार देर शाम पोस्तोनगर में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक लाख रुपये से अधिक मूल्य का 90 पुड़िया में रखा 446 ग्राम गांजा बरामद किया। मौके से हरहरगुट्टू दुर्गा पूजा मैदान निवासी विजय राम को गिरफ्तार किया गया। गांजा बरामदगी और गिरफ्तारी का मामला दारोगा जेवियर होरो के बयान पर दर्ज किया गया है। थाने में पूछताछ के दौरान विजय राम ने वर्षों से गांजा खरीद-बिक्री में शामिल होने की बात स्वीकार की, लेकिन गांजा जमशेदपुर कैसे लाया जाता था और उसके अन्य सहयोगी कौन हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी पुलिस को नहीं दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। बागबेड़ा थाना प्रभारी के अनुसार क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का अभियान जारी रहेगा। गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ गुप्त सूचना देकर कार्रवाई में सहयोग करें, ताकि मादक पदार्थों का धंधा करने वालों को जेल भेजा जा सके।