
जुगसलाई मारपीट मामले में आरोपियों से पूछताछ
संक्षेप: जुगसलाई के शफीगंज मोहल्ला में हुई मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और नोटिस भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। स्थानीय निवासी विपिन कुमार पासवान ने मारपीट का आरोप लगाया था, जिसमें उन्हें हल्की चोटें आई थीं।
जुगसलाई के शफीगंज मोहल्ला स्थित गौशाला नाला रोड में हुई मारपीट की घटना के मामले में पुलिस अब आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। आरोपियों से पूछताछ की गयी है। थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नोटिस के माध्यम से उनका बयान लिया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। गौरतलब है कि इस मामले में स्थानीय निवासी विपिन कुमार पासवान ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अभिनव गोस्वामी और दिपेश श्रीवास्तव उर्फ आर्यन पर एकमत होकर मारपीट करने, धमकाने और चोट पहुंचाने का आरोप लगाया था।

घटना में विपिन को हल्की चोटें आई थीं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शिकायत से संबंधित तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। आरोपियों को नोटिस भेजकर उनका बयान लिया जाएगा, और जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




