ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबलदेव सिंह पर फायरिंग मामले में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बलदेव सिंह पर फायरिंग मामले में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

मानगो दाईगुट्टू के रहनेवाले कांग्रेसी नेता बलदेव सिंह पर शुक्रवार को साकची में हुई फायरिंग मामले में साकची पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई...

बलदेव सिंह पर फायरिंग मामले में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 04 Nov 2017 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

मानगो दाईगुट्टू के रहनेवाले कांग्रेसी नेता बलदेव सिंह पर शुक्रवार को साकची में हुई फायरिंग मामले में साकची पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना के बाद से ही पुलिस घटनास्थल की सीसीटीवी कैमरा खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इन्हें बनाया आरोपी : बलदेव सिंह ने घटना के संबंध में छोटू पंडित के भाई मुन्ना पंडित, बहनोई हरेंद्र पांडेय, भांजा विकास पांडेय, मुन्ना पंडित के भाई पंकज पाठक उर्फ बुचन पंडित और अज्ञात दो के खिलाफ साकची थाने में मामला दर्ज कराया है।

यह है मामला : शुक्रवार को दोपहर एक बजे बलदेव सिंह बेटे साहिल को लेने के लिए टैगोर अकादमी स्कूल पहुंचे थे। तभी उनपर पांच गोली चलाई गयी थी। इसमें से तीन गोली उन्हें लगी थी। दूसरे दिन भी बलदेव सिंह का इलाज टीएमएच में चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें