बारीनगर में पुलिस की टीम पर हमले में 11 पर केस

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

टेल्को थाना क्षेत्र के बारीनगर में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार अजीम खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना 28 मई को हुई जब पुलिस टीम ने कोर्ट के आदेश का पालन किया।

बारीनगर में पुलिस की टीम पर हमले में 11 पर केस

टेल्को थाना क्षेत्र के बारीनगर में मारपीट, जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में गिरफ्तार अजीम खान उर्फ अज्जू को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना 28 मई की सुबह की है। टेल्को थाना के एएसआई अरसेद कुमार अपनी टीम के साथ कोर्ट से प्राप्त इश्तेहार चस्पा करने बारीनगर पहुंचे थे। इस दौरान आरोपितों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचायी गयी।

मामले में अजीम खान उर्फ अज्जू, सलीम खान, शबनम खान, इम्तियाज खान, इरफान खान, शम्सुद्दीन खान समेत 11 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी में सरकारी कार्य में बाधा डालने, हमला करने, गाली-गलौज, मारपीट और अन्य धाराएं लगायी गयी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।