Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPolice Expand Investigation in Murder of Taukeer Alam in Kadma
गोरा हत्याकांड में महिला पुलिसकर्मी और नेता का नाम आया सामने

गोरा हत्याकांड में महिला पुलिसकर्मी और नेता का नाम आया सामने

संक्षेप:

कदमा के शास्त्रीनगर में तौकीर आलम उर्फ गोरा की हत्या की जांच में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल तीन अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इनमें एक महिला पुलिसकर्मी और एक स्थानीय नेता शामिल हैं। यदि जांच में कोई दोषी पाया गया, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Fri, 28 Nov 2025 06:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

कदमा के शास्त्रीनगर में तौकीर आलम उर्फ गोरा की हत्या में पुलिस की कार्रवाई के बीच जांच का दायरा बढ़ गया है। दो और आरोपियों शादाब खान उर्फ बिली और शुभम कुमार की गिरफ्तारी और पिस्टल बरामद होने के बाद पुलिस तीन अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच करेगी। इनमें एक महिला पुलिसकर्मी और स्थानीय नेता का नाम भी शामिल है, जिनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार, इन तीनों पर आरोप है कि उन्होंने घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों को सहायता दी थी। इसकी जांच डीएसपी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तीन मुख्य शूटर पहले से जेल में अबतक पुलिस मुख्य तीन शूटर शादाब खान, शुभम कुमार और मसूद इकबाल उर्फ आयान बच्चा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शादाब और शुभम ने कदमा थाने में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद हत्या में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी भी हुई। आयान बच्चा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा चुकी है और आवश्यकता पड़ने पर उसे दोबारा रिमांड पर लिया जा सकता है। पूछताछ में सामने आया है कि गोरा लंबे समय से शादाब को धमकाता था और रंगदारी मांगता था। शादाब ने बताया कि गोरा ने पहले भी उसपर बम फेंका था। यह वारदात उनके मन में भय और प्रतिशोध की भावना को जन्म देती रही। घटना की रात नशे में बातचीत के दौरान हत्या की साजिश रची गई और सभी आरोपी कार से फारूकी मस्जिद के पास पहुंचे, जहां गोरा पर फायरिंग कर दी गई। इधर, पुलिस एक अन्य आरोपी विजय पांडेय की तलाश तेज कर चुकी है। देर रात कई ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार है।