Jamshedpur News: ancounter update..... पुलिस और बिंदल मॉल फायरिंग के आरोपी अजित और मोहन के बीच मुठभेड़, छह राउंड फायरिंग, दोनों एमजीएम

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: मंगलवार देर रात सोनारी के मरीन ड्राइव पर मुठभेड़ में शूटर अजीत मंडल और मोहन यादव घायल हो गए। दोनों पर बिंदल मॉल फायरिंग में शामिल होने का आरोप था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और फिर पिस्टल रिकवरी के दौरान कांटेक्ट किया गया, जिसके कारण मुठभेड़ हुई।

Jamshedpur News: ancounter update..... पुलिस और  बिंदल मॉल फायरिंग के आरोपी अजित और मोहन के बीच मुठभेड़, छह राउंड फायरिंग, दोनों एमजीएम

Jamshedpur News: सोनारी के मरीन ड्राइव स्थित दोमुहनी के पास मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में बिंदल मॉल फायरिंग के आरोपी शूटर अजीत मंडल और मोहन यादव घायल हो गए। वारदात के बाद पुलिस दोनों को लेकर एमजीएम अस्पताल गई, जहां दोनों को इलाज चल रहा है। घटना सुबह तीन बजे की है। दोनों मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में झामुमो नेता डोमिनिक समेत चार लोगों पर फायरिंग के आरोपी हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अजित और मोहन बस से रांची से जमशेदपुर आ रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार रात 9 बजे डोबो पुल पर चेकिंग के दौरान दोनों को बस से हिरासत में लिया और सोनारी थाने ले गईं पूछताछ में दोनों ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार को उन्होंने सोनारी फागू बाबा मंदिर के पास फेंक दिया है।

देर रात पुलिस दोनों को लेकर पिस्टल रिकवरी के लिए पहुंची थी जहां पुलिस ने झाड़ियों से दो लोडेड पिस्टल बरामद किया। इसी दौरान अजीत मंडल ने टैंगो जवान स्वराज कुमार का हथियार छीन लिया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सोनारी थाना प्रभारी के बॉडीगार्ड मो याकूब ने भी फायरिंग की और गोली मोहन और अजीत के पैर में गोली लगी। दोनों ओर से कुल छह राउंड फायरिंग की गई। फिलहाल दोनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: ancounter update..... पुलिस और बिंदल मॉल फायरिंग के आरोपी अजित और मोहन के बीच मुठभेड़, छह राउंड फायरिंग, दोनों एमजीएम