बोड़ाम : अफीम की खेती नष्ट, किसान गिरफ्तार
बोड़ाम थाना क्षेत्र के कुईयानी पंचायत में पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट कर दिया और किसान सोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बोड़ाम सीओ रंजीत रंजन और पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर के नेतृत्व में की गई। किसान ने बताया कि यह उसकी पहली अफीम की फसल थी।

बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत कुईयानी पंचायत के रिमड़ाडीह गांव में शुक्रवार को पुलिस ने अफीम की खेती नष्ट कर दी। वहीं, किसान को गिरफ्तार कर लिया गया। बोड़ाम सीओ रंजीत रंजन एवं पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में किसान सोहन सिंह की जमीन में लहलहा रही अफीम की फसल को ट्रैक्टर से नष्ट किया गया। थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि अफीम की खेती की सूचना पुलिस को गुप्त रूप से मिली थी। करीब डेढ़ बीघा जमीन में तैयार फसल को ट्रैक्टर से नष्ट किया गया। आरोपी सोहन सिंह को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ में उसने बताया कि यह पहली बार उसने अफीम की खेती की थी। शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने बताया कि अफीम की खेती के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर, सीओ रंजीत कुमार रंजन, थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


