मानगो जमीन घोटाला: आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त

मानगो जमीन घोटाला: आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त

संक्षेप:

जमशेदपुर में मानगो गौड़ बस्ती की जमीन को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपियों संजार अहमद और सागर प्रसाद की तलाश में छापेमारी जारी है। आरोप है कि संजार ने फर्जी...

Oct 08, 2025 01:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर।मानगो गौड़ बस्ती की जमीन को फर्जी तरीके से कई लोगों को बेचने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जुगसलाई थाना क्षेत्र में दर्ज इस ठगी कांड के आरोपियों संजार अहमद और सागर प्रसाद — के ठिकानों पर बुधवार देर रात छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध दस्तावेज, रसीदें और जमीन से जुड़े कागजात जब्त किए हैं। एसआई अजय यादव कर रहे हैं जांच मामले की जांच कर रहे एसआई अजय यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। संजार अहमद और सागर प्रसाद दोनों फरार बताए जा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों जुगसलाई पुरानी बस्ती और मानगो क्षेत्र में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। फर्जी दस्तावेजों से की गई थी करोड़ों की ठगी शिकायतकर्ता शिवपूजन सिंह, जो केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष हैं, ने आरोप लगाया था कि संजार अहमद ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन बेचने की कोशिश की और कई लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये तक की रकम वसूल ली। यह भी आरोप है कि उसने बिना पावर ऑफ अटॉर्नी के ही जमीन के एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कराए। पुलिस कर रही बैंक लेन-देन की जांच जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस अब संजार अहमद और सागर प्रसाद के बैंक खातों की जांच कर रही है ताकि ठगी में हुई रकम के लेन-देन का पता चल सके। साथ ही, जमीन के दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच के लिए उन्हें भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के फरार रहने की जानकारी मिलने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जल्द ही दोनों को पकड़कर पूछताछ की जाएगी।