Jamshedpur News: कपाली में नशे के खिलाफ छापेमारी, तीन किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: कपाली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की। इसमें 3 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद किए गए। एक संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब अन्य नशे के कारोबारियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Jamshedpur News: कपाली में नशे के खिलाफ छापेमारी, तीन किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद

Jamshedpur News: कपाली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई की। सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर कपाली क्षेत्र में छापेमारी कर करीब तीन किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस को क्षेत्र में गांजा की खरीद-बिक्री करने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने सूचना की पुष्टि करने के बाद मंगलवार रात चिह्नित स्थान पर दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

तलाशी के दौरान पुलिस को गांजा और बड़ी मात्रा में नकदी मिली। बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है, जबकि नकदी के स्रोत की जांच की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे क्षेत्र में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: कपाली में नशे के खिलाफ छापेमारी, तीन किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद