चेन स्नैचिंग गिरोह के सरगना और खरीदार की तलाश में पुलिस

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

शहर में चेन स्नेचिंग गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गिरोह के एक सदस्य की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मुख्य सरगना और गहनों के कारोबारियों की तलाश कर रही है। पूछताछ में गिरोह के कई अपराधियों के नाम सामने आए हैं, और पुलिस छापेमारी कर रही है।

चेन स्नैचिंग गिरोह के सरगना और खरीदार की तलाश में पुलिस

शहर में सक्रिय चेन स्नेचिंग गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। हाल ही में हुई पुलिस मुठभेड़ और गिरोह के एक सदस्य की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मुख्य सरगना के साथ चोरी के गहने खरीदने वाले कारोबारियों की भी तलाश में जुट गई है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गबरू से कई अहम जानकारियां मिली हैं। पूछताछ के दौरान उसने गिरोह से जुड़े पांच से अधिक शातिर अपराधियों के नाम और उनकी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दी है। इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह शहर के अलग-अलग इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता था। घटना के तुरंत बाद छीने गए सोने के आभूषणों को कुछ कारोबारियों के माध्यम से खपाया जाता था। अब पुलिस ऐसे कारोबारियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी में है, ताकि चोरी के गहनों की खरीद-बिक्री करने वाले पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। सरगना की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।