शहर में अड्डेबाजी रोकने को 49 जगहों पर छापेमारी, 172 लोगों का सत्यापन

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। 49 स्थानों पर एक साथ छापेमारी में 172 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। अभियान का उद्देश्य अपराध की संभावनाओं को कम करना और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

शहर में अड्डेबाजी रोकने को 49 जगहों पर छापेमारी, 172 लोगों का सत्यापन

शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस ने शुक्रवार देररात तक विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इसके तहत विभिन्न शहरी थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी करने वाले व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए व्यापक जांच की गई। पुलिस ने जिले के शहरी क्षेत्रों में 49 चिह्नित स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कुल 172 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा उनकी गतिविधियों की जांच की गई। पुलिस ने कई स्थानों पर लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान और स्थानीय जानकारी भी जुटाई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

जांच में तीन वाहनों का चालान काटा गया।सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध की संभावनाओं को कम करना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। सिटी एसपी ने बताया कि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, संदिग्ध गतिविधियों और अपराध से जुड़े तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।