Jamshedpur News: चेकिंग से भाग रही कार के टायर फटे, नशीले पदार्थ समेत चार युवक-युवतियां हिरासत में
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: टिमकेन कंपनी रोड पर पुलिस ने तेज रफ्तार कार को रोकने की कोशिश की। कार सवार युवक भागने लगे, लेकिन कार के टायर फटने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। कार की तलाशी में 10 पैकेट सिगरेट, हॉकी, स्टील की रॉड, और शराब की बोतलें बरामद हुईं। सभी युवकों और युवतियों से पूछताछ की जा रही है।

Jamshedpur News: टिमकेन कंपनी रोड पर मंगलवार देर रात 12 बजे पुलिस चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखते ही कार सवार युवक वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूर जाने के बाद कार के दोनों टायर फट गए। इसके बाद पुलिस ने कार को रोककर उसमें सवार लोगों को हिरासत में ले लिया। कार में दो युवक और दो युवतियां थे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो करीब 10 पैकेट सिगरेट, हॉकी, स्टील की रॉड और शराब की बोतलें बरामद होने की बात सामने आई। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


