एनएच-33 हाईवा चोरी रैकेट में फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी
एमजीएम थाना क्षेत्र में बजरंग पार्किंग के पास से हाईवा चोरी रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने संदिग्ध हाईवा जब्त किए हैं, जिनके इंजन और चेचिस नंबर से छेड़छाड़ की जा रही थी। गिरोह चोरी की हाईवा को रंग-रोगन करके और फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने का काम कर रहा था।

एमजीएम थाना क्षेत्र में एनएच-33 स्थित बजरंग पार्किंग के समीप संचालित गैरेज से हाईवा चोरी रैकेट के खुलासे के बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दो संदिग्ध हाईवा जब्त किए गए थे, जिनके इंजन और चेचिस नंबर से छेड़छाड़ की जा रही थी। तलाशी के दौरान बरामद दस्तावेज भी फर्जी पाए गए थे।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह चोरी की हाईवा को गैरेज में लाकर उनका रंग-रोगन कर नया रूप देता था।
इसके बाद इंजन और चेचिस नंबर बदलकर फर्जी कागजात तैयार किए जाते थे और वाहनों को बाजार में बेचने की तैयारी की जाती थी। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं।जब्त वाहनों के असली मालिकों का पता लगाने के लिए परिवहन विभाग से संपर्क किया गया है। तकनीकी जांच के जरिए मूल चेचिस नंबर की पहचान की प्रक्रिया जारी है।पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच कई बिंदुओं पर आगे बढ़ाई जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


