Jamshedpur News: सोनारी का बदमाश सन्नी कर्मकार कपाली में गिरफ्तार
Jamshedpur News: कपाली पुलिस ने सोनारी के निर्मल नगर से दबोचा डोबो में कल्टू सिंह से रंगदारी

Jamshedpur News: कपाली ओपी पुलिस ने रंगदारी मांगने और हथियार के बल पर मारपीट कर घायल करने के मामले में फरार आरोपी सन्नी कर्मकार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे सोनारी थाना क्षेत्र के दुमुहानी स्थित निर्मल नगर से पकड़ा। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो में कल्टू सिंह से रंगदारी मांगने और हथियार के बल पर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था। मारपीट में कल्टू सिंह घायल हो गया था। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर कपाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।मामला
दर्ज होने के बाद से सन्नी कर्मकार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को उसके सोनारी के निर्मल नगर में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।


