Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPolice Arrests Deepak Sardar in Jamshedpur Theft Case Expands Search for Gang Members
सरजामदा चोरी कांड में अन्य की तलाश, पुलिस की छापेमारी जारी

सरजामदा चोरी कांड में अन्य की तलाश, पुलिस की छापेमारी जारी

संक्षेप:

जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र में सरजामदा में हुई चोरी की वारदात में दीपक सरदार को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पूछताछ के बाद पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। दीपक ने स्वीकार किया कि वह एक सक्रिय चोरी गिरोह का हिस्सा है। पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी की है।

Sat, 1 Nov 2025 11:19 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। परसूडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा में हुई चोरी की वारदात में गिरफ्तार दीपक सरदार से पूछताछ के बाद पुलिस अब उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। पुलिस को शक है कि दीपक किसी सक्रिय चोरी गिरोह का हिस्सा है, जो शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार छोटी-बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने बर्मामाइंस, टेल्को और गोलमुरी इलाके में देर रात छापेमारी अभियान चलाया।थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दीपक सरदार ने सरजामदा से चोरी की बात स्वीकार की है, लेकिन उसने यह भी संकेत दिया है कि उसके साथ दो से तीन अन्य लोग शामिल थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस अब इन सहयोगियों की पहचान और ठिकानों का पता लगाने में जुटी है।सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने उस नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है जिसके जरिए चोरी की वस्तुएं कबाड़ियों के पास बेची जाती थीं। इस दिशा में कई कबाड़ी दुकानों की जांच भी की जा रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी में शामिल अन्य अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस को उम्मीद है कि अगले 24 घंटे में इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंच बना ली जाएगी।