ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरघूमनेवालों को रोका तो पुलिस से उलझे, 36 गिरफ्तार

घूमनेवालों को रोका तो पुलिस से उलझे, 36 गिरफ्तार

लॉकडाउन-2 के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शहर के 24 चेकपोस्ट में कार्रवाई की। इस दौरान मानगो, साकची...

घूमनेवालों को रोका तो पुलिस से उलझे, 36 गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 20 Apr 2020 06:17 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन-2 के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शहर के 24 चेकपोस्ट में कार्रवाई की। इस दौरान मानगो, साकची चेकपोस्ट में कई लोग पुलिस से उलझे जिन्हें हिरासत में ले लिया गया।

प्रशासन ने जिन इलाकों में सेक्टर बनाया था, वहां से दूसरे इलाकों में आए लोगों की जांच की गयी। उनके पास के साथ ही पहचानपत्र भी देखा गया। शहर के विभिन्न थाना इलाको में छह एफआईआर दर्ज की गयी। इस दौरान जुगसलाई से 19, बागबेड़ा 9, बिष्टूपुर में 7 और परसुडीह से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

जिला पार्षद गोराई को रोका

पारडीह चेकपोस्ट के पास सरायकेला-खरसावां जिला परिषद सदस्य मधुसूदन गोराई को रोक दिया गया। वे सरायकेला-खरसावां जिला का पास लिए हुए थे। वे रहते मानगो में हैं। वे चांडिल क्षेत्र में खाद्यान्न वितरित कर घर लौट रहे थे। उनसे पास मांगा। चेक पोस्ट पर मौजूद दारोगा ने कहा कि जब तक इस जिले का पास नहीं होगा वे जाने नहीं देंगे। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें जाने दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें