ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरभाजमो के 4 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

भाजमो के 4 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

बर्मामाइंस पुलिस ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा के चार कार्यकर्ताओं को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें कमल किशोर अग्रवाल, दुर्गा राव, रंजीत...

भाजमो के 4 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 29 Sep 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

बर्मामाइंस पुलिस ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा के चार कार्यकर्ताओं को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें कमल किशोर अग्रवाल, दुर्गा राव, रंजीत कुमार और गोल्डन शामिल हैं। इनपर आरोप है कि कुछ दिन पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के शिलापट्ट पर कालिख पोत दी थी। इसी मामले में उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट निकला था, जिसके आधार पर पुलिस ने सोमवार रात कार्रवाई करते हुए इनके घर पर दबिश दी और सभी को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।

जेल भेजने का अधिवक्ता ने किया विरोध

इधर, कोर्ट में अधिवक्ता हर्ष पांडेय ने इनकी पैरवी करते हुए पक्ष रखा और कहा कि मामला राजनीतिक है। अतः इन्हें न्यायिक हिरासत में न भेजा जाए। लेकिन अधिवक्ता की इस दलील को कोर्ट ने नहीं माना और सभी चारों आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया।

मामले ने पकड़ा तूल, थाने में हंगामा

चारों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के साथ ही मामला राजनीतिक रंग लेने लगा और मंगलवार सुबह काफी संख्या में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ता बर्मामाइंस थाना पहुंच गए। सूचना मिलते ही विधायक सरयू राय भी पहुंचे और गिरफ्तारी पर विरोध प्रकट किया। कुछ देर तक विधायक सरयू राय यहां रहे। उनके जाने के बाद भी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मामले में बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू ने बताया कि दूसरे पक्ष के रामबाबू तिवारी और उनके पुत्र के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने उनके यहां भी दबिश दी तो पता चला कि दोनों को इसी मामले में काउंटर केस से संबंधित अग्रिम जमानत अदालत से मिल चुकी है, लिहाजा उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई। मामला रघुवरनगर का है, जहां कुछ दिनों पहले शिलापट्ट को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद हुआ था और दोनों ही तरफ से इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। घटना को लगभग 8 महीने हो गए लेकिन इसमें सिर्फ रामबाबू तिवारी और उनके बेटे द्वारा ही अग्रिम जमानत ली गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें