बिष्टूपुर में रील बनाने के लिए पिस्तौल रखने वाला युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

बिष्टूपुर थाना अंतर्गत बेली बोधनवाला घाट पर पुलिस ने एक युवक निहाल गुप्ता को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए हथियार का इस्तेमाल करता था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बिष्टूपुर में रील बनाने के लिए पिस्तौल रखने वाला युवक गिरफ्तार

बिष्टूपुर थाना अंतर्गत बेली बोधनवाला घाट पर शनिवार सुबह पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आदित्यपुर रोड नंबर-10 निवासी निहाल गुप्ता के रूप में हुई है। उसके पास से एक पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद की गई है। शनिवार को प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर घाट क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही बिष्टूपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस को देखते ही युवक संदिग्ध गतिविधि करते पाया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोडेड पिस्तौल बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए हथियार का इस्तेमाल करता था। हालांकि, पुलिस इस बात की भी गहन जांच कर रही है कि हथियार उसके पास कहां से आया और इसका उपयोग केवल रील बनाने तक सीमित था या किसी अन्य गतिविधि में भी किया जाता था।सिटी एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके संपर्कों की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के समय उसके साथ और कौन-कौन लोग मौजूद थे। आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।