महिला से पर्स छिनतई करने वाले दो बदमाश धराए
फोटो-ट्रैक पर महिला से पर्स छिनतई करने दो बदमाश धराए महिला से पर्स छिनतई करने दो बदमाश धराए महिला से पर्स छिनतई करने दो बदमाश धराए

बिष्टुपुर थाना अंतर्गत मोदी पार्क के पास रविवार की रात एक महिला से पर्स छिनतई करने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कपाली डैमडूबी निवासी मो अलफाक कुरैशी और आशिक अंसारी उर्फ आशू शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला का पर्स, घटना में प्रयुक्त बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। इधर, सोमवार रात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने से पूर्व पुलिस ने आरोपियों को सड़क पर पैदल घुमाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनकी गाड़ी खराब हो गई थी, जिस कारण आरोपियों को पैदल ले जाया गया।
थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि रविवार रात स्कूटी से जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स की छिनतई कर ली थी। महिला ने बाइक सवार का पीछा भी किया पर कुछ दूर जाने के बाद वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग कर रहे जवानों ने बदमाशों को खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


