Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPolice Arrest Two Suspects in Jamshedpur Mobile Theft Case
मानगो में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

मानगो में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

जमशेदपुर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल चोरी के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले इलाके में मोबाइल और अन्य सामान की चोरी हुई थी। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपितों को पकड़ा गया और उनसे चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया गया है।

Nov 08, 2025 11:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। जवाहरनगर थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार की रात की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले जवाहरनगर इलाके में घर से मोबाइल फोन और अन्य सामान की चोरी की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपितों को धर दबोचा। उनसे चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। उनसे अन्य चोरी की घटनाओं में भी जानकारी मिलने की संभावना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।