Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPolice Arrest Three in Rs 10 25 Lakh Robbery Search for Fourth Accused
चौथे आरोपी अजय सिंह की तलाश तेज, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

चौथे आरोपी अजय सिंह की तलाश तेज, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

संक्षेप:

बिरसानगर में 10 लाख 25 हजार रुपये और मोबाइल लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चौथा आरोपी, अजय सिंह, हरियाणा का निवासी है और वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, और सूरज कांरवा ने लूट में उसकी भूमिका की जानकारी दी है। पुलिस ने अब तक 1 लाख 23 हजार रुपये और हथियार बरामद किए हैं।

Nov 28, 2025 06:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

बिरसानगर में 10 लाख 25 हजार रुपये और मोबाइल लूट में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और मोबाइल बरामदगी के बाद पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। सूरज कांरवा के आत्मसमर्पण के बाद फरार चौथे आरोपी अजय सिंह उर्फ मोटा (हरियाणा निवासी) की तलाश हो रही है। वह वर्तमान में सरायकेला क्षेत्र में रह रहा है। उसकी भूमिका लूट की योजना और पैसों के बंटवारे से जुड़ी होने की आशंका है। पुलिस की कई टीमें सरायकेला, परसूडीह और आसपास के इलाकों में लगातार दबिश दे रही हैं। पूछताछ में मिले नए सुराग रिमांड पर लिए गए सूरज कांरवा ने बताया कि वह अजीत बेहरा के इशारे पर लूट में शामिल हुआ था और उसे घटना के बाद 1 लाख 7 हजार रुपये मिले थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस मान रही है कि अजय सिंह के पकड़े जाने पर लूट की रकम के बचे हिस्से और हथियारों की जानकारी भी मिल सकती है। अब तक पुलिस अजीत बेहरा और बाबू सरदार उर्फ नेपु के पास से 1 लाख 23 हजार रुपये, एक देसी कट्टा और लूट की रकम से खरीदा गया मोबाइल बरामद कर चुकी है। सूरज की निशानदेही पर उसके घर से भी 60 हजार का मोबाइल मिला है। अजय सिंह के गिरफ्त में आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि लूट की योजना किसने बनाई, हथियार कहां से आए और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी।