
जमशेदपुर के सीतारामडेरा और मानगो में ब्राउन शुगर के साथ छह गिरफ्तार
सीतारामडेरा और मानगो पुलिस ने नशे के कारोबार में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 60 पुड़िया ब्राउन शुगर और 7400 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी मिली है। पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और मुख्य पैडलर के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
सीतारामडेरा और मानगो पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के पास से ब्राउन शुगर मिले हैं। सीतारामडेरा के स्लैग रोड से देवनगर निवासी बादल बनिया और ह्यूमपाइप निवासी गौराम राम को पकड़ा गया। वहीं, मानगो पुल के पास से शिवाजी गोप उर्फ नाडु, सर्जन कुमार उर्फ साजन, अता मोहम्मद और टुनटुन यादव को पुलिस गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 60 पुड़िया ब्राउन शुगर और 7400 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

इसी के तहत सीतारामडेरा और मानगो में छापेमारी कर नशे का कारोबार करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। बादल बनिया पर कुल 8 मामले दर्ज हैं, जिसमें चोरी और एसडीपीएस एक्ट के मामले हैं। जबकि गौरव राम टकलू हत्याकांड समेत अन्य मामलों में आरोपी रह चुका है। इसके अलावा मानगो से भी गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है वहीं मुख्य पैडलर के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


