बागबेड़ा में हथियार के साथ कुख्यात समेत दो गिरफ्तार
बागबेड़ा थाना पुलिस ने नागाडीह मैदान से कुख्यात अपराधी मंगल टुडू और उसके साथी समरेश रविदास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगल के पास से एक पिस्तौल और पांच जिंदा गोलियां बरामद की हैं। मंगल पर 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस उसकी गतिविधियों की जांच कर रही है।

बागबेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना होने से पहले कार्रवाई करते हुए नागाडीह मैदान से कुख्यात अपराधी आदित्यपुर के इच्छापुर निवासी मंगल टुडू उर्फ मंगल मांझी और उसके साथी सुंदरनगर निवासी समरेश रविदास उर्फ मिथुन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगल के पास से पांच जिंदा गोलियों से लोडेड एक पिस्तौल तथा एक स्कूटी बरामद की है। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई
सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी सह प्रभारी सिटी एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी नागाडीह मैदान में बैठकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों संदिग्धों को घेरकर हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर मंगल टुडू उर्फ मंगल मांझी के पास से एक पिस्तौल बरामद हुई, जिसमें पांच जिंदा गोलियां लोड थीं। इसके अलावा मौके से एक स्कूटी भी जब्त की गई।
मंगल मांझी का आपराधिक रिकॉर्ड
मंगल मांझी पर दर्ज हैं 12 आपराधिक मामले पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार मंगल मांझी क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और हाल के दिनों में उसकी गतिविधियों की भी जांच कर रही है। वहीं, उसके साथी समरेश रविदास उर्फ मिथुन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


