Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPolice Arrest Main Accused of DC Lounge Vandalism in Bistupur
बिष्टूपुर डीसी लाउंज में तोड़फोड़ करने वाला गिरफ्तार

बिष्टूपुर डीसी लाउंज में तोड़फोड़ करने वाला गिरफ्तार

संक्षेप:

बिष्टूपुर स्थित डीसी लाउंज में 13 अक्तूबर को हुई तोड़फोड़ की घटना में मुख्य आरोपी मो. मुश्ताक गद्दी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक रंजिश के चलते मुश्ताक ने बदले की भावना से यह...

Oct 19, 2025 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

बिष्टूपुर स्थित डीसी लाउंज में 13 अक्तूबर की शाम हुई तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मो. मुश्ताक गद्दी (37) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी मिली है। सिटी एसपी कुमार शिवाषीश ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि घटना के तुरंत बाद डीसी लाउंज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की गई। फुटेज में एक व्यक्ति हाथ में लोहे की रॉड लेकर सैलून के अंदर घुसता और वहां तोड़फोड़ करता दिखा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जांच के दौरान उसकी पहचान रामदास भट्ठा निवासी मो. मुश्ताक गद्दी के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया था। टीम का नेतृत्व डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने किया। जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपी का पता लगाया और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पारिवारिक रंजिश बनी वजह सिटी एसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मो. मुश्ताक ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भतीजे के साथ साकची में मारपीट हुई थी, जिसमें शामिल एक युवक डीसी लाउंज संचालक का रिश्तेदार था। इसी बात से आक्रोशित होकर मुश्ताक ने बदले की भावना से बिष्टूपुर के डीसी लाउंज को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि मो. मुश्ताक के खिलाफ पहले से भी दो अन्य मामले दर्ज हैं। एक बिष्टूपुर थाना और दूसरा साकची थाना क्षेत्र में। दोनों मामलों की जांच जारी है। घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड जब्त कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। सख्त निगरानी में आएगा एंटरटेनमेंट जोन सिटी एसपी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शहर के बार, रेस्टो-बार और लाउंज इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। बिष्टूपुर और साकची जैसे प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में अतिरिक्त गश्त और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।