ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरघाटशिला में पुलिस व ग्रामीणों में झड़प, छह जवान घायल

घाटशिला में पुलिस व ग्रामीणों में झड़प, छह जवान घायल

घाटशिला की बड़ाजुड़ी पंचायत के मुराकाटी गांव में लड़की से छेड़खानी को लेकर पुलिस व ग्रामीणों में जमकर झड़प हुई। छह पुलिसकर्मी घायल हो गये। ग्रामीणों ने पुलिसवालों को चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा और उनके...

1/ 2घाटशिला की बड़ाजुड़ी पंचायत के मुराकाटी गांव में लड़की से छेड़खानी को लेकर पुलिस व ग्रामीणों में जमकर झड़प हुई। छह पुलिसकर्मी घायल हो गये। ग्रामीणों ने पुलिसवालों को चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा और उनके...
घाटशिला की बड़ाजुड़ी पंचायत के मुराकाटी गांव में लड़की से छेड़खानी को लेकर पुलिस व ग्रामीणों में जमकर झड़प हुई। छह पुलिसकर्मी घायल हो गये।  ग्रामीणों ने पुलिसवालों को चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा और उनके...
2/ 2घाटशिला की बड़ाजुड़ी पंचायत के मुराकाटी गांव में लड़की से छेड़खानी को लेकर पुलिस व ग्रामीणों में जमकर झड़प हुई। छह पुलिसकर्मी घायल हो गये। ग्रामीणों ने पुलिसवालों को चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा और उनके...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 12 Aug 2019 01:57 AM
ऐप पर पढ़ें

घाटशिला की बड़ाजुड़ी पंचायत के मुराकाटी गांव में लड़की से छेड़खानी को लेकर पुलिस व ग्रामीणों में जमकर झड़प हुई। छह पुलिसकर्मी घायल हो गये। ग्रामीणों ने पुलिसवालों को चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा और उनके साथ मारपीट भी की। जख्मी पुलिसवालों को अस्पताल ले जाया गया। गांव में तनाव तो देखते हुए वहां पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। रात लगभग 9 बजे जिला परिषद देवयानी मुर्मू, एसडीओ अमर कुमार, बीडीओ संजय कुमार दास के प्रयास से बंधक बने पुलिसकर्मियों को मुक्त कराकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया। वहां से डॉक्टरों ने तीन को टीएमएच रेफर कर दिया। इनमें एएसआई कुशल कंडोलना, डी राजभर, डी पुरुषोत्तम शामिल है। चंचल दास और अखिलेश कुमार झा को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। झड़प में कुछ ग्रामीण भी घायल हुए हैं। ग्रामीण एसपी पियूष पांडेय, एएसपी अभियान प्रणव आनंद झा, डीएसपी रणवीर सिंह , घाटशिला, धालभूमगढ़, गालूडीह एवं मउभंडार थाना प्रभारी के साथ जवान मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें