ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुर18 लाख गबन करने वाले पीएनबी के मैनेजर को जेल

18 लाख गबन करने वाले पीएनबी के मैनेजर को जेल

जमशेदपुर (वसं)। फर्जी तरीके से लोन अप्रूव कर बैंक से 18 लाख रुपए का गबन

18 लाख गबन करने वाले पीएनबी के मैनेजर को जेल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 16 Jun 2021 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर (वसं)। फर्जी तरीके से लोन अप्रूव कर बैंक से 18 लाख रुपए का गबन करने के आरोपी पूर्व बैंक मैनेजर गोपाल सिंह को उलीडीह थाना पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। गोपाल सिंह सोनारी थाना अंतर्गत पीएनबी कॉलोनी का रहने वाला है।

मामले की जानकारी देते हुए उलीडीह थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल ने बताया कि आरोपी ने गत जुलाई 2019 में पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी तरीके से 18 लाख रुपए का लोन पास करवाया था। उस वक्त वह बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें