Jamshedpur News: जमशेदपुर में निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा 7 को
Jamshedpur News: जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने

Jamshedpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 7 अक्टूबर को झारखंड में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। जमशेदपुर महानगर में भी इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि बुधवार सुबह 9:30 बजे साकची स्थित बोधी मंदिर मैदान में महानगर के चारों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे। सुबह 10 बजे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन का प्रसारण होगा। इसके बाद बोधी मंदिर मैदान से साकची जुबिली पार्क गोलचक्कर तक पैदल मार्च करते हुए सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी।संजीव
सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्ष राष्ट्रसेवा, सुशासन, जनकल्याण और अंत्योदय के प्रति समर्पण के वर्ष हैं। यात्रा के माध्यम से ‘सेवा ही संगठन, सेवा ही संकल्प’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद-विधायक सहित वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि सभी मंडलों में तैयारी चल रही है और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

