ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरप्लास्टिक मुक्त जनजागरण अभियान चलाया गया

प्लास्टिक मुक्त जनजागरण अभियान चलाया गया

मुख्यमंत्री रघुवर दास के स्वच्छ झारखंड के सपने को साकार करने के उद्देश्य से बिरसा जनज्योति ट्रस्ट के बैनर तले संरक्षक नंदजी प्रसाद के नेतृत्व में गुरुवार को साकची बाजार में प्लास्टिक मुक्त जनजागरूकता...

प्लास्टिक मुक्त जनजागरण अभियान चलाया गया
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 15 Jun 2018 04:24 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास के स्वच्छ झारखंड के सपने को साकार करने के उद्देश्य से बिरसा जनज्योति ट्रस्ट के बैनर तले संरक्षक नंदजी प्रसाद के नेतृत्व में गुरुवार को साकची बाजार में प्लास्टिक मुक्त जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

यह अभियान साकची गोलचक्कर से शुरू होकर पूरे बाजार में चला। इसके बाद हुई सभा का संचालन ट्रस्ट के अध्यक्ष निरंजन पांडेय ने किया। सभा को संजीव मुखर्जी, पारसनाथ दूबे ने संबोधित करते हुए प्लास्टिक का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। धन्यवाद ज्ञापन अनिमेष सिन्हा ने किया। इस अवसर पर संजीव सिंह, सानंद प्रधान, दानियल दानिश, बर्मा प्रसाद, अनिर्वान राय, राकेश प्रसाद, राजू सिंह, राजा राम ने प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए लोगों को जागरूक किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें