साकची में पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर

Feb 28, 2026 01:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

साकची थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार दंपत्ति को टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। घायल दंपत्ति का इलाज टीएमएच में चल रहा है।

साकची में पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर

साकची थाना अंतर्गत सागर होटल के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा हालांकि स्थानीय लोगों ने चालक को खदेड़कर पकड़ लिया। इधर, घायल दंपति को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पिकअप साकची से बर्मामाइंस की ओर जा रही थी इसी दौरान यह हादसा हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।