ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकोल्हान विवि में पहली बार डिस्टेंस से पीजी डिप्लोमा

कोल्हान विवि में पहली बार डिस्टेंस से पीजी डिप्लोमा

कोल्हान विश्वविद्यालय ने गाइडेंस एवं काउंसिलिंग का एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। कोर्स का संचालन...

कोल्हान विवि में पहली बार डिस्टेंस से पीजी डिप्लोमा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 29 Jan 2023 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान विश्वविद्यालय ने गाइडेंस एवं काउंसिलिंग का एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। कोर्स का संचालन डिस्टेंस, फेस टू फेस एवं इंटर्नशिप मोड में किया जायेगा। इसका उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना व उनकी शैक्षणिक, सामाजिक, भावनात्मक और नैतिक समस्याओं को हल करने के लिए शिक्षकों को दक्ष बनाना है। इस कोर्स में शिक्षक, एजुकेटर, स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर और अनट्रेंड गाइडेंस पर्सनल दाखिला ले सकते हैं। कोल्हान विश्वविद्यालय में यह कोर्स पहली बार शुरू किया जा रहा है।

यह कोर्स तीन फेज में होगा। पहला फेज डिस्टेंस लर्निंग का होगा, जो छह महीने का होगा। इसके बाद तीन महीने का फेस टू फेस प्रोग्राम होगा। फेज के अंत में इंटर्नशिप होगी। इस कोर्स में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को साइकोलॉजी, एजुकेशन, सोशल वर्क, चाइल्ड डेवलपमेंट, स्पेशल एजुकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। जो शिक्षक ग्रेजुएट हैं, उनके पास टीचिंग डिग्री एवं दो वर्ष का टीचिंग अनुभव है, वह भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें